क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिलान्तर्गत कुचायकोट प्रखंड के पंचायत खजुरी के ग्राम मलही में अब तक कब्रिस्तान की घेराबंदी नही की गयी है; यदि हां,तो सरकार उक्त कब्रिस्तान की घेराबंदी कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?