क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि -(1) क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के कटिहार ग्रामीण कार्य प्रमंडल अन्तर्गत कुर्सेला प्रखंड के खेरिया घाट टोला से कैम्प टोला तक पथ का निर्माण कराने का माननीय मुख्यमंत्री द्वारा समाधान यात्रा कटिहार में आश्वासन पर विभाग में डी0पी0आर0 समर्पित है; यदि हां तो सरकार उक्त्त पथ की स्वीकृति करने का विचार कबतक रखती है , नहीं, तो क्यों ?