क्या मंत्री, सुचना प्रावैधिकी विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले के किरनी गाँव सहित कई ऐसे गांव है जहां मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे छात्रों को ऑनलाइन क्लास एवं ग्रामीणों को सरकार की ऑनलाइन योजनाओं और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है;2. क्या यह बात भी सही है कि बक्सर जिले में सुदूर क्षेत्र के सैकड़ों गाँवों के लाखों बीएसएनएल मोबाइल ग्राहकों रिचार्ज के बावजूद भी नेटवर्क की कमी के कारण वॉइस कॉल और इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में बीएसएनएल सहित अन्य मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनियों के नेटवर्क क्षेत्र में विस्तार करने का विचार रखती है? यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?