क्या मंत्री, सामान्य प्राशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बेल्ट्राॅन के डाटा एंट्री आपरेटरों एवं प्रोग्रामरों द्वारा राज्य के सभी विभागों के कम्प्यूटर संबंधी कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है; यदि हां तो सरकार कब तक उक्त डाटा एंट्री आपरेटरों एवं प्रोग्रामरों को सरकारी कर्मी घोषित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?