क्या मंत्री,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के बंजरिया प्रखण्ड अल्पसंख्यक बहुल्य क्षेत्र है एवं अल्पसंख्यक छात्रों को शिक्षा के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रखण्ड में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय नहीं रहने के कारण अल्पसंख्यक छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है जबकि ग्राम जनेरवा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय बनाने हेतु सरकारी जमीन उपलब्ध है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित स्थल पर आवासीय विद्यालय शीघ्र बनाने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?