क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिला में एम्स गोलम्बर के पास से बड़ी गाडियों का नो एंट्री लगने से एन.एच. 139 के नौबतपुर, बिक्रम, रानी तालाब, महाबलीपुर, आदि पर भीषण जाम लग जाता हैं एवं रात्रि 09 बजे नो-एंट्री हटते पूरा पटना शहर की सारी सड़कें एक साथ जाम हो जाती हैं, जिससे लोगों एवं एम्बुलेंसों का चलना बहुत मुश्किल हो जाता है; यदि हां तो,सरकार कब तक नो-एन्ट्री की बजाय पुरानी यातायात व्यवस्था को लागू कराने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों ?