क्या मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिला अन्तर्गत प्रखंड फतुहा के ग्राम-गोविन्दपुर ईमलीतल में वक्फ बोर्ड की भूमि पर निर्मित मदरसा ईमामबाड़ा मस्जिद एवं कब्रिस्तान की भूमि जिसका खाता न0-128 एवं 130, खेसरा न0 199, 217 एवं 219, कुल रकवा क्रमशः 02, 21 एवं 12 डी0 (कुल 35 डी0) थाना न0-16 जिसपर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त जमीन दरगाह वक्फ स्टेट नं0 बी0आर0पी0टी0-0969 है जो बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड से दिनांक-29.07.1959 को रजिस्टर्ड भी है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?