क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि राज्य में मुस्लिम समुदाय के यतीम बच्चों की संख्या 10 हजार से अधिक है परंतु इनके लिये मदरसों में कोई होस्टल नहीं रहने के कारण यतीम बच्चों की पढ़ाई- लिखाई नहीं हो पाती है, यदि हाँ तो सरकार कब तक सभी मदरसों में यतीम बच्चों के लिये होस्टल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?