क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गजराही का भवन जर्जर होने के कारण पठन-पाठन में असुविधा होती है, तथा भवन कभी भी गिर जाने का भय बना रहता है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय के भवन एवं चहरदीवारी को कब तक निर्माण कराने का विचार रखती है, नही तो क्यों?