क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि बिहार के सरकारी विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक नियोजित है; जिन्हें नियोजन एवं सेवा शर्त्तो के अनुसार प्रतिमाह 8,000/- रूपये एवं वार्षिक वृद्धि 200/- रूपये स्थानीय नियोजित इकाई द्वारा तय हुआ है;क्या यह बात सही है कि नियोजित शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक विद्यालय में पूर्णकालिक सेवा एवं निर्देशों के अनुसार सेवा प्रदान करतें है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक को पूर्व के शारीरिक शिक्षक के अनुसार वेतनमान देने का विचार रखती है; हॉं, तो कब तक नहीं तो क्यों?