क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले में लगभग 60 की संख्या में नलकूपों का असैनिक निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है, परन्तु उक्त सभी नलकूप विद्युत सम्पर्कता के अभाव में बंद पड़े हुए है; यदि हाँ तो सरकार विद्युत सम्पर्कता बहाल कर उक्त नलकूपों को कब तक चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?