क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाना की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत कुढ़नी प्रखण्ड में ग्राम बहुवन एवं केरमाडीह के बीच नदी पर पुल नही होने के कारण ग्रामीणो को प्रखंड मुख्यालय जाने में लगभग 10-15 किलोमीटर दुरी तय करनी पड़ती है; यदि हां तो सरकार उक्त स्थल पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?