क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगे कि-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत कुढ़नी प्रखण्ड के रामचन्द्रा चौक से पदमौल होते हुए बाधी तक पी.डब्लू.डी. पथ की चौड़ाई कम रहने के कारण ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का चौड़ीकरण कब तक कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों ?