क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत कुढ़नी प्रखंड के छाजन पूर्वी पंचायत के +2 उच्च विद्यालय तेलीया में चहारदीवारी नहीं है; जिसके कारण जानवर अंदर प्रवेश कर जाता है कभी भी हादसा हो सकता है; यदि हाँ तो सरकार उक्त विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण कबतक करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?