क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत कुढ़नी प्रखंड में एस0डी0पी0ओ0 कार्यरत है;2. क्या यह बात सही है कि कुढ़नी में एस0डी0पी0ओ0 का अपना भवन नही होने से इनका कार्यालय तुर्की थाना में ही चलता है, जिससे आम जनों को काफी परेशानी होती है, यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कुढ़नी प्रखंड में एस0डी0पी0ओ0 कार्यालय का भवन कबतक बनवाने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?