क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत काराकाट प्रखण्ड के बेनसागर पंचायत के ग्राम बेनसागर की सुशीला देवी, प्राथमिक विद्यालय, बेनसागर में रसोईया-सह-सहायक के पद पर दिनांक-06.03.2006 से कार्यरत थी ,जिनकी मृत्यु दिनांक-17.10.2023 को सेवाकाल में हुई है,परन्तु दो वर्ष बाद भी मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त मृतक के आश्रित को अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?