क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1. क्या यह बात सही है कि अरवल जिला के दाउदनगर एवं खगौल डिविजन अंतर्गत सिंचाई नहर प्रणाली-मुख्य एवं इससे संबंधित सभी शाखाएँ उड़ाही नहीं होने के कारण, अवसाद से भर गया है, जिससे जल प्रवाह एवं सिंचाई में कठिनाई होती है, यदि हां, तो सरकार उक्त अरवल जिले के दाउदनगर डिविजन एवं खगौल डिविजन अंतर्गत सिंचाई के मुख्य नहर एवं सभी शाखाओं की उड़ाही एवं जीर्णोद्धlर कब तक कराने का विचार रखती है, नही तो, क्यों?