क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला के सुरसंड प्रखंड के हरदिया पंचायत के ग्राम रामपुर पचासी में उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन निर्माण कार्य तय मानक एवं गुणवता के अनुरूप नही हो रहा है तथा इसमें अनियमितता बरती जा रही है; यदि हाँ तो सरकार उक्त निर्माण कार्य की गुणवता व मानक संबंधित जाँच कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?