क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि मधुवनी जिला के विस्फी प्रखण्ड अन्तर्गत नव सृजित प्राथमिक विद्यालय भोगा टोल (रघौली) का भवन निर्माण प्रस्तावित है;(2) क्या यह बात सही है कि अंचल अधिकारी, विस्फी द्वारा भूमिदान देने हेतु अनुशंसा अनुमंडल पदाधिकारी वेनीपट्टी को भेज दी गई है;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?