क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के विस्की प्रखंड अन्तर्गत जफरा वेंलौजा पश्चिमी कोशी पुराने नहर का जिर्णोद्धार एवं नये क्षेत्र में निर्माण नहीं होने के कारण किसानों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो, सरकार उक्त नहर का जिर्णोद्धार एवं नये क्षेत्र में नहर का निर्माण कार्य कबतक कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?