Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1255Starred Question Listed

निर्णय का अनुमोदन करना

श्री गुंजेश्‍वर साह (77) (महिषी) शिक्षा 18 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:-क्या यह सही है कि महिषी प्रखंड के तेलवा पश्चिमी, तेलवा पूर्वी ,महेशपुर, हुलासडीह धपारी पीपरपाती, बघवा गोठ के हजारों छात्र-छात्राओं को कोशी के आंतरिक प्रक्षेत्र में अवस्थित होने कारण भौगोलिक दृष्टिकोण से दुरूह कोशी के सह शाखा एवं निर्जन मार्ग से गुजरकर वर्तमान विद्यालय में जाना पड़ता है;क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत के अधिकांश छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं जा पाते है तथा उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते है;क्या यह बात सही है कि इस संबंध में जिला स्तरीय उत्क्रमण समिति के द्वारा उक्त मध्य विद्यालय तेलवा को उत्क्रमण किए जाने का निर्णय लिया गया है वो अनुमोदन के लिए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा को भेजा गया है;यदि उपर्युक्त  तीनों खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक जिला स्तरीय उत्क्रमण समिति द्वारा लिए गए निर्णय का अनुमोदन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
18 मार्च, 2025
Member
श्री गुंजेश्‍वर साह (77) (महिषी)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Gunjeshwar Sah (77)
Gunjeshwar Sah (77)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Mahisi-Saharsa (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 Jul 1949