क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के प्रखंड इटाढ़ी एवं प्रखंड राजपुर में एक भी लाईबेरी नहीं होने के कारण वहॉ के छात्र -छात्राओं को पठन-पाठन में कठिनाई होती है जबकि उक्त प्रखंडों में लाईब्रेरी निर्माण के लिये सरकारी जमीन भी उपलब्ध है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त प्रखंडों में लाईब्रेरी निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?