क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के गोराडीह प्रखंड के सारथ डहरपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर मौजा में भरोखर गाँव के पास ककवारा (कोलुआ) नदी पर बना चेक डैम ध्वस्त हो जाने से किसानों को सिंचाई में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त ध्वस्त चेक डैम के स्थान पर नया चेक डैम का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?