क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिला अंतर्गत प्रखण्ड - बाराचट्टी एवं मोहनपुर का प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालय भवन जर्जर रहने के कारण पदाधिकारी एवं कर्मचारी भय के माहौल में कार्य संपन्न करते हैं, यदि हाँ, तो सरकार आम जनता के सामान्य बाधाओं को दूर करते हुए दोनों प्रखण्डों में भवन बनाने का कब तक विचार रखती है, नहीं,तो क्यों?