क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि वैशाली जिला के प्रखण्ड सहदेई बुजुर्ग अंतर्गत बाजितपुर पंचायत के वार्ड नं. - 5 में नहर के उपर पुलिया नहीं होने से नहर के दोनों किनारे बसे आबादी को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त पंचायत के वार्ड नं. - 5 में नहर के उपर पुलिया का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?