क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि जिला अरवल में सोन नदी से बालू उठाने वाले संवेदकों के लिए नहरों में पुल बनाने में कोई मानक की जरूरत नहीं होती है ; 2. क्या यह बात सही है कि अमरा रजवाहा समेत पटना मुख्य नहर व आरपीसी चैनल -2 पर कई पुलिया का निर्माण किया गया है ; 3. क्या यह बात सही है कि कलेर प्रखण्ड के लक्ष्मणपुर बाथे, करपी प्रखण्ड के परसन बिगहा, पांचू बिगहा, अरवल प्रखण्ड के परसादी इंग्लिश रविदास टोला, व मिर्जा बिगहा में रजवाहा आरपीसी चैनल पर पुलिया निर्माण के लिए एनओसी नहीं मिलने से पुल नहीं बन पा रहा है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है ; 4. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार बालू निकासी करने वालों के आधार पर नागरिकों के सहुलियत के लिए खंड 3 में वर्णित स्थल पर कब तक पुलिया का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?