क्या मंत्री ,लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत काराकाट विधा न सभा के प्रखंड - काराकाट, पंचायत -दनवार, ग्राम गुजरू में गुजरू सूर्य मंदिर के समीप स्थित तालाब में शिवरात्रि एवं छठव्रत के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है; यदि हाँ तो सरकार सूर्य मंदिर के समीप उक्त तालाब का जीर्णोद्धार /मरम्मति एवं छठ घाट का निर्माण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों