क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत प्रखंड बिक्रम, पंचायत – सुन्दरपुर चौठिया के ग्राम सरवां भदसारा में ब्रिटिश समय की निर्मित पुल (लम्बाई – 30 फीट, चोड़ाई – 12 फीट ) पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के कारण आमजनों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक वर्णित उक्त पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?