क्या मंत्राी, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय प्रखण्ड के वन्द्वार पंचायत अन्तर्गत हरिजन बैठका वन्द्वार से कुंजर टोली होते हुए छतौना बांध् तक जाने वाली लगभग 2 कि0मी0 की सड़क एवं हरदिया एस.एच.-55 से सिकंदपुर होते हुए जिनेदपुर तक जाने वाली लगभग 2 कि0मी0 की सड़क जो काफी जर्जर अवस्था में होने के कारण ग्रामिणों एवं किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार उक्त सड़कों का निर्माण कार्य कब तक प्रारंभ कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?