क्या मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के हिलसा कार्य प्रमंडल अंतर्गत इस्लामपुर प्रखंड के गडेरिया बिगहा से कासीमपुर नहर तक एवं लालाबिगहा से पितंबरपुर तक सड़क जीर्णशीर्ण है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त् दोनों सड़क का निर्माण नहीं होने से 2500 एवं 3000 से अधिक आबादी को साथ ही स्कूल कॉलेज तक जाने वाले बच्चे बच्चियों को बरसात के दिनों में आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त ग्रामीण सड़कों को पक्कीकरण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?