क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के शाहपुर पटोरी प्रखंड अंतर्गत हसनपुर सुरत स्थित पुरानी थाना के समीप आर डब्ल्यू डी रोड से जीवनी हाई स्कूल होते हुये बाया नदी के बांध तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो जाने के कारण यात्रियों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है और आये दिन दुर्घटनाएं होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?