Back to Legislative Questions Repository
Q.No 1590Starred Question Listed

राशि विमुक्त न करने का औचित्य

श्री अजय कुमार सिंह (166) (जमालपुर, मुंगेर ) पंचायती राज 19 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री , पंचायती राज विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री गली-नाली पक्कीकरण योजनान्तर्गत जिलाधिकारी, शिवहर के पत्रांक-498/05.06.2023 द्वारा इस जिला के मकसूदपुर कररिया एवं बेलहिया पंचायत सहित अन्य पंचायतों के लिए राशि विमुक्ति हेतु अधियाचना के आलोक में मकसूदपुर एवं बेलहिया पंचायत को छोड़कर अन्य पंचायतों को राशि विमुक्त कर दी गई;2.क्या यह बात सही है कि विभागीय पत्रांक-11384/04.12.2024 द्वारा एक वित्तीय वर्ष में एक से अधिक बार पंचायत को गली-नाली पक्कीकरण हेतु राशि विमुक्त का प्रावधान नहीं होने के बाबजूद  विभागीय पत्रांक-88/28.02.2025 द्वारा शिवहर जिला के श्यामपुर एवं महमदपुर कटसरी पंचायत को दोबारा राशि विमुक्त की गयी , जबकि जिलाधिकारी, शिवहर के पत्रांक-334/10.05.2024 द्वारा पुनः खंड-1 में वर्णित दोनों पंचायतों के लिए अनुरोध के बावजूद अबतक कोई राशि विमुक्त नहीं की गई ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो खंड-1 में वर्णित दोनों पंचायतों को गली-नाली पक्कीकरण योजना के तहत राशि विमुक्त नहीं करने का क्या औचित्य है?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
19 मार्च, 2025
Member
श्री अजय कुमार सिंह (166) (जमालपुर, मुंगेर )
Department
पंचायती राज
Ministry
पंचायती राज
MLA Profile
Ajay Kumar Singh (166)
Ajay Kumar Singh (166)
Party
Indian National Congress
Constituency
Jamalpur, Munger - Munger (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Jan 1960