क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत चनपटिया प्रखंड के दक्षिणी घोघा पंचायत में “बेतिया-मैनाटांड रोड आरसीडी लौकरिया से अहीर टोली” जाने वाली सड़क कच्ची एवं जर्जर अवस्था में है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त सड़क निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?