क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के सिमरी प्रखंड के केशोपुर पंचायत में वाटर टिटमेंट प्लांट लगाया गया है, जिसके 100 मीटर के पास गंगा का कटाव पहुच गया है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त स्थान पर गंगा कटाव से बचाव रोधक कार्य नहीं किये जाने के कारण पुरा ग्राम एवं सरकार का वाटर ट्रिटमेंट प्लांट नदी में विलीन होने के कगार पर है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पंचायत में नदी से कटाव निरोधक कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?