क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत फतेहपुर प्रखण्ड के पंचायत दक्षिणी लोधवे के ग्राम डोभाटॉड से गुरपा ओ0पी0 तक कच्ची सड़क जर्जर एवं दैनिय स्थिति में है, लगभग 2.5 किलोमिटर सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त कच्ची सड़क का चौड़ीकरण एवं पक्कीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?