क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि शेखपुरा जिलान्तर्गत अरियरी प्रखंड के ऐफनी पंचायत के ग्राम हनुमानगंज एवं बायबीघा में श्मशान घाट की घेराबंदी नही रहने के कारण असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित श्मशान घाटो की घेराबंदी कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?