क्या मंत्री , पथ निर्माण विभाग , यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि मुरिया से सोनकी पथ एवं मनीगाछी से बथीया पथ, पथ निर्माण विभाग की सड़क है और NH एवं SH को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है, जिसकी चौड़ाई पथ निर्माण विभाग के मानक के अनुरूप नहीं है, चौड़ाई कम रहने के कारण यातायात में काफी कठिनाई होती है एवं घंटों जाम का सामना करना पड़ता है यदि उपरोक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार दोनो सड़क को चौड़ीकरण कराने की विचार रखती है, हां तो कब तक,नहीं तो क्यों?