क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि अररिया जिलान्तर्गत नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र जो नेपाल सीमा से सटा कोसी के मुहाने पर स्थित है, बाढ़ के कारण प्रतिवर्ष यहाँ के किसानों की सैकड़ो एकड़ में लगी करोड़ों की फसल बर्बाद हो जाती है;2. क्या यह बात सही है कि बराजों के आधुनिकीकरण, तटबंधों के ऊंचीकरण व सुदृढ़ीकरण, नहरों के पुनर्स्थापन तथा पक्कीकरण और नदियों के गाद प्रबंधन की व्यवस्था नही रहने से किसानों को असुविधा होती है ;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बाढ़ के स्थाई निदान हेतु उक्त स्थल पर कारगर कदम उठाने का विचार रखती है ? नहीं, तो क्यों ?