क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिला के केवटी प्रखण्ड अन्तर्गत कयामचक टोले भोज पट्टी कमला नदी के किनारे बसा हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि कयामचक से टोले भोजपट्टी का रास्ता नदी के किनारे से है और कमला नदी के कटाव एवं बहाव के कारण उक्त गॉव की सड़क एवं तटबंध कट कर नदी में मिल गया है, जिससे यातायात बाधित है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त गॉव के सड़क का निर्माण एवं कटाव तटबंध का निर्माण कराने का विचार रखती है, नही, तो क्यों ?