क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत प्रखंड शेरघाटी के ग्राम पंचायत श्रीरामपुर के ग्राम नवादा टोला पश्चिम टांड में नागेन्द्र पासवान के घर से बूढी नदी तक नाला एवं रोड का निर्माण नहीं रहने से अपशिष्ट जल रोड पर ही जमा रहता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक जनहित में उक्त गाँव में नाली एवं रोड का निर्माण करवाने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?