क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है किगया जिला के अंतर्गत प्रखंड अतरी में ग्राम नौरंगा मुख्य पथ से प्रखंड खिजर सराय के ग्राम मक्सुदुपुर तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त ग्राम को मुख्य पथ नौरंगा से नहीं जोड़ने के कारण आम जनता एवं ग्रामीणों को आने जाने तथा वाहनों की आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त पथ को एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?