क्या मंत्री , जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि नवादा सिंचाई प्रमंडल अंतर्गत नाटी नदी पर निर्मित कदहर बीयर के पूर्वी भाग एवं कदहर केनाल में गाद भर गया है, जिस कारण जमुई जिला के ईस्लाम नगर और अलीगंज प्रखण्ड के कैथा, आढ़ा कोल्हाना एवं अवगिला चौरासा पंचायत के हजरों एकड़ जमीन की सिंचाई नहीं हो पाती है, यदि हाँ तो सरकार नाटी नदी पर निर्मित कदहर बीयर के पूर्वी भाग एवं कदहर केनाल में कबतक गाद की सफाई कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?