क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे किः- क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत महिषी प्रखंड के झारा पंचायत स्थित लगभग सात वर्षों से लम्बित पथ शीर्ष MMGSY(Gen) 3054 योजनांतर्गत रोड नं0- 17 बहोरबा प्राईमरी स्कूल से झारा सिसौना बेलडावर पथ के Rescined work के पुनरीक्षित प्राक्कलन को मुख्यालय, पटना द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर पथ के निर्माण की दिशा में अभी तक किसी भी प्रकार की सकारात्मक पहल नहीं की जा सकी है, यदि हॉ, तो सरकार इस पथ के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति कबतक प्रदान करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?