क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1 . क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला के करांची-बदलाघाट का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण में द0 माड़र, रसौक, अमनी, खिरनिया, मलहा, बलहा इत्यादि मौजा के भूमि अधिग्रहण की गई थी,2. क्या यह बात सही है कि तटबंध का कार्य वर्ष-2018 में पूरा होने के बावजूद अभी तक द0 माड़र एवं रसौक के किसानों को अधिग्रहण की गई भूमि का न तो मापी (पैमाईस) की गई और न किसी तरह का मुआबजा दिया गया है; जबकि उक्त संबंध में दिनांक-12.08.2021 को ही किसानों द्वारा जिला समाहर्ता, खगड़िया को एक आवेदन दिया गया है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार मौजा द0 माड़र एवं रसौक का अधिग्रहण की गई भूमि का मापी कर किसानों को मुआबजा देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?