क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के 24 प्रखंडों में मनरेगा के कार्य हेतु वर्त्तमान में कुल 11 ऑपरेटर तथा 12 जेई कार्यरत है;2. क्या यह बात सही है कि मनरेगा योजना कार्यान्वयन में कर्मियों के कमी के कारण जनप्रतिनिधयों को अपने क्षेत्रीय विकास के कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार प्रत्येक पंचायत में मनरेगा कार्य हेतु एक-एक जेई तथा ऑपरेटर बहाल करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?