क्या मंत्री , जल संसाधन विभाग, यह बतलाने का कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि अरवल जिला अंतर्गत अरवल प्रखंड चैनल एक एवं दो का पक्कीकरण (लाइनिंग) नहीं होने से चैनलों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचता है । कई स्थान पर चैनल टूट जाने से खेतों में पानी भरा रहता है यदि हाँ तो सरकार उक्त चैनलों का पक्कीकरण (लानिंग) कब तक कराने का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों ?