क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि कार्यपालक पदाधिकारी, लघुसिंचाई प्रमंडल पटना के द्वारा ग्राम कुरकुरी में जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत आहर पाईन का जीर्णाद्वार एवं पुलिया निर्माण कार्य करायी जा रही है, जिसमे प्राक्कलन के अनुसार मिटटी खुदाई, सीमेंट व अन्य सामग्रियों का उपयोग नहीं किया जा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त निर्माणाधीन आहर पाईन की जाँच कराकर दोषी पदाधिकारियों पर कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?