क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि पूर्णियॉ जिला अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बायसी के अधीन अमौर प्रखंड के पीडब्लूडी सड़क से बिजलिया जानेवाली सड़क का पक्कीकरण अब तक होने से ग्रामीणों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय तथा अन्य आवश्यक कार्य हेतु आवागमन में कठिनाई हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का पक्कीकरण कार्य कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?