Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2296Starred Question Listed

बांध का निर्माण

श्री माँशरीक मृणाल (132) (वारिसनगर ) जल संसाधन विभाग 25 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिलान्तर्गत खानपुर प्रखण्ड में सिवैसिंहपुर पंचायत के सिवैसिंहपुर ग्राम बूढी गंडक नदी के बाँए तटबन्ध के अन्दर  बसा हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से गाँव के जलमग्न हो जाने से सभी को घर छोड़कर अपने मवेशी के साथ तटबन्ध पर रहने को मजबूर होना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त ग्राम को बारिश के मौसम में हर वर्ष बाढ़ जैसी विभिषिका से बचाने के लिए रिंग बांध का निर्माण कराने का विचार रखती है ; नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
25 फरवरी 2026
Member
श्री माँशरीक मृणाल (132) (वारिसनगर )
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन विभाग
MLA Profile
MANJARIK MRINAL  (132)
MANJARIK MRINAL (132)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Warisnagar -Samastipur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Kathghara PO. Bhataura Via-Ilmasnagar District-Samastipur