क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत बहादुरगंज प्रखण्ड के देशियाटोली पंचायत में मेहरगंज से काशीबाड़ी जानेवाली सड़क कच्ची रहने के कारण आवागमन में काफी कठिनाई होती है, यदि हॉ, तो सरकार कब तक उक्त सड़क को पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?